सहायक प्रोफेसर के 18 पदों पर तैनाती जल्द, यहां भरे जाएंगे पद

--Advertisement--

अधिसूचना जारी, टांडा में 13 चंबा में भरे जाएंगे पांच पद

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग टांडा और चंबा मेडिकल कॉलेज में 18 पद भरने जा रहा है। यह सभी पद सहायक प्रोफेसर के हैं। इनमें टांडा मेडिकल कॉलेज में 13 और चंबा में पांच पद भरे जाएंगे। इस संबंध में विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। पदों को स्वास्थ्य विभाग के तय नियमों के अनुरूप भरा जाएगा।

स्वास्थ्य सचिव एम सुधा देवी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने टांडा और चंबा मेडिकल कॉलेज में नए पद सृजित करने का फैसला किया है। विभाग कुल सात पद सृजित करेगा। इनमें चार पद टांडा मेडिकल कॉलेज में जबकि तीन चंबा में होंगे।

टांडा में सहायक प्रोफेसर ओर्थोपेडिक एक, एनेसथिसिया के तीन, न्यूरो सर्जरी के एक और कैजुल्टी मेडिकल आफिसर ट्रामा सेंटर के आठ पद शामिल हैं। जबकि चंबा मेडिकल कालेज में ओर्थोपेडिक सहायक प्रोफेसर एक, सहायक प्रोफेसर एनेसथिसिया और जनरल सर्जन के दो-दो पद स्वीकृत किए गए हैं।

स्वास्थ्य सचिव एमसुधा देवी ने कहा कि सभी पद विभाग के तय आरएंडपी नियमों के तहत भरे जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने सभी मेडिकल कॉलेज के लिए कमेटी के गठन को लेकर दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। इस कमेटी में प्रिंसिपल चेयरमैन होंगे।

संयुक्त निदेशक सदस्य सचिव और चिकित्सा अधीक्षक, प्रशासनिक अधिकारी, नर्सिंग अधीक्षक, एसोसिएशन के अध्यक्ष, कर्मचारी यूनियन और ला ऑफिसर सदस्य के तौर पर रहेंगे। इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव एमसुधा देवी ने आदेश जारी किए हैं।

उन्होंने बताया कि विभाग ने प्रेगनेंसी बोर्ड का गठन भी कर लिया है। इसमें मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक अध्यक्ष, मेडिकल कॉलेज में एचओडी सदस्य सचिव जबकि बालरोग रेडियोलॉजी विभाग के एचओडी सदस्य होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...