सराज के कांढी कलवाड़ा में सुलगा छह कमरों का मकान, लाखों की संपत्ति पल भर में राख

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

सराज क्षेत्र की थाना पंचायत के कांढी कलवाड़ा गांव में शुक्रवार सुबह अचानक आग लगने से तीन लोगों का संयुक्त रूप से बना छह कमरों का रिहायशी मकान राख हो गया। आगजनी की घटना में लाखो रुपयों की संपत्ति राख हो गई है।

सडक़ सुविधा के अभाव में अग्निशमन की टीम के न पहुंच पाने से भाग चंद, गुमान सिंह व फते चंद की सारी संपति पल भर में रख हो गई।

मकान से निकलती आग की लपटों को देखकर आसपास गांव के दर्जनों लोग मौके पर एकत्रित हो गए और लपटों को काबू करने का प्रयास किया।

प्रशासन की ओर से एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने संबंधित पटवारी को मौका की रिपोर्ट जल्द प्रेषित करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...