समरहिल शिव मंदिर हादसा: मलबे से छठे दिन निकाला प्रोफेसर के बेटे ईश शर्मा का शव, 17 पहुंचा मृतकों का आंकड़ा

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

शिमला के समरहिल क्षेत्र में शिव बावड़ी मंदिर पर हुए भूस्खलन के बाद शवों के मिलने का क्रम जारी है। सर्च अभियान के छठे दिन शनिवार को मलबे से एक और शव बरामद किया गया है, जिससे मृतकों की संख्या अब 17 पहुंच गई है।

शव की पहचान एचपीयू के दिवंगत प्रोफैसर पीएल शर्मा के पुत्र ईश शर्मा के रूप में हुई है। इस मलबे में अभी भी 4 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनके जिंदा होने की उम्मीद बहुत कम है। एएसपी सिटी नवदीप सिंह की अगुवाई में यहां सर्च ऑप्रेशन चलाया जा रहा है।

सर्च अभियान में 228 जवान डटे : आदित्य नेगी

जिलाधीश शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि सर्च अभियान में करीब 228 जवान डटे हैं। इनमें सेना के जे एंड के राइफल के 40 जवान, एनडीआरएफ के 38, इंजीनियर 54, एसडीआरएफ के 71, एचएचजी के 18, आईटीबीपी के 27 और सिविल डिफैंस के 7 जवानों के अलावा पुलिस, फोरैस्ट और प्रशासन के अधिकारियों के अलावा स्थानीय लोग भी राहत कार्य में मदद कर रहे हैं।

80 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र की हो चुकी है खोज : नफीस

एनडीआरएफ के इंस्पैक्टर नफीस खान के अनुसार 80 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र की खोजबीन कर ली गई है। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान के 6 दिन हो चुके हैं और अभी तक मलबे से 17 शव निकाले जा चुके हैं। 4 अन्य लोगों की तलाश के लिए हमारा अभियान जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...