सड़क की समस्या को लेकर लोक निर्माण विभाग सहायक अभियंता रिवालसर से मिले डोह गांव वासी।
रिवालसर- अजय सूर्या
डोह गांव वासियों ने सड़क कि समस्या को लेकर गांव का एक प्रतिनिधि मंडल सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग रिवालसर से मिल कर सड़क कि हालत और नालियों न होने के बारे में अवगत करवाया।
पिछली बरसात से लगातार 1100 नम्बर पर सड़क की समस्या के बारे में लगातार कंप्लेंट कर रहे हैं लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं मिला जबकि इस सड़क की समस्या को लेकर मंडी में लोक निर्माण विभाग मंत्री को समस्या के बारे में अवगत करवाया गया है और विभाग को बार बार सूचित करने पर सिर्फ आस्वासन ही मिले।
डोह गांव के लोगों ने कहा कि अगर हमारी समस्याओं का जल्द ही कोई समाधान नहीं किया गया तो हम सरकार के बिरोध मे धरना प्रदर्शन भी करेंगे।
सहायक अभियंता वीरेंद्र ठाकुर के बोल
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता वीरेंद्र ठाकुर ने कहा की हमने मौके पर जे सी वी मशीन भेज दी है और जल ही डोह गांव के लोगों की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

