संसाल गवाल गांव में “खून की कमी” पर लोगों को किया जागरूक

--Advertisement--

पालमपुर – बर्फू

“द हंस फाउंडेशन” द्वारा महाकाल ब्लॉक के गवाल गांव में 16 लोगों और संसाल गांव में 15 लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जाँच की गई और साथ में एनीमिया यानी खून की कमी पर लोगों को जागरूक किया।

जागरूकता शिविर में “द हंस फाउंडेशन” टीम से सामाजिक सुरक्षा अधिकारी राजेश, चिकित्सक परविंदर व साहिल , फार्मासिस्ट शुभम,अंकिता व अमोल , लैब टेकनीशियन सुमन व मीनाक्षी और पायलट चमन व तिलक मौजूद रहे।

चिकित्सक परविंदर व साहिल ने लोगों को बताया की खून की कमी शरीर में तब होती है जब आपका शरीर पर्याप्त मात्रा में लाल रक्त कोशिकाओं (RBCs) का उत्पादन नहीं कर पाता है। आयरन डिफ़िशिएंसी एनीमिया: यह एनीमिया शरीर में अपर्याप्त आयरन की उपस्थिति के कारण होता है।

इसका मुख्य कारण आहार में आयरन की कम मात्रा, अधिक रक्तस्राव, या आयरन के बढ़ते नुकसान होते हैं। अनेमिया से बचने के लिए अच्छे आहार में क्या -2 शामिल करना है इसके बारे में बताया और साथ में इसके लक्षणों और रोकथाम के बारे में बताया ।

अंत में लोगों ने इस जागरूकता शिविर के आयोजन के लिए पूरी टीम का धन्यवाद किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...