संजीव गुलेरिया ने पुर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर साधा निशाना
रिवालसर/ मंडी – अजय सुर्या
एपीएमसी चेयरमैन संजीव गुलेरिया ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को सोचना चाहिए कि झूठ कौन बोल रहा है, जो अठारह होटलों की नेता प्रतिपक्ष बात कर रहे हैं उनकी दशा उन्हीं के कार्यकाल में हुई है।
नेता प्रतिपक्ष जयराम का सिर्फ राजनीतिक फायदा के लिए सरकार को गिराने के हर तरह की साज़िश की जा रही है। कभी समोसे पर राजनीति कभी होटलों पर राजनीति कर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है लेकिन जनता समझदार है वो नेता प्रतिपक्ष को भली-भांति जानती है नेता प्रतिपक्ष जनता को गुमराह नहीं कर सकते।

