संजीव गांधी ने संभाला एसपी शिमला का कार्यभार, नशे के खात्मे को बताया मुख्य प्राथमिकता

--Advertisement--

Image

शिमला, 23 जनवरी – नितिश पठानियां

जिला के नए एसपी संजीव गांधी ने कार्यभार सम्भाल लिया है। सोमवार सुबह ही संजीव गांधी एसपी ऑफिस पहुंचे और कार्यभार संभाला।

इस दौरान उन्होंने जिला में नशे के खात्मे को मुख्य प्राथमिकता बताया। पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में एसपी ने कहा कि नशे के खात्मे के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आज का युवा नशे की लत में फंसता जा रहा है। इसलिए नशे के ख़िलाफ़ व्यापक अभियान छेड़ना उनका मुख्य मकसद रहेगा।

इसमें जन सहयोग भी लिया जाएगा। पुलिस के पास आने वाले हर व्यक्ति की फ़रियाद पहुंचे व उनको न्याय मिले सके इसके लिए काम किया जाएगा।

एसपी ने कहा कि शिमला में ट्रैफिक की समस्या काफी ज्यादा है इससे निजात दिलाने के लिए काम किया जाएगा। ट्रेफिक कंजेशन और ट्रैफिक जाम को किस तरह से कम किया जा सके इसके लिए तकनीक का भी सहारा लिया जाएगा।

बता दें कि संजीव गांधी इससे पहले कांगड़ा और ऊना के एसपी थे। कांगड़ा में उन्होंने खनन माफिया पर नकेल कसी थी। वहीं ऊना में नशे के खिलाफ अभियान चलाया था।  अब शिमला में नशे तस्करों के खिलाफ अभियान शुरू करेगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...