श्राद्ध का खाना बना रहे रसोइये की प्रेशर कुकर फटने से मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भोरंज उपमंडल की कक्कड पंचायत में द्वितीय श्राद्ध का खाना बनाने के लिए आए मंडी जिले के रसोइये की प्रेशर कुकर फटने से दर्दनाक मौत हो गई। इससे क्षेत्र में शोक की लहर है।

कक्कड़ पंचायत के प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि ज्ञान चंद पुत्र कांशी राम, गांव परनोह तहसील सरकाघाट से बुधवार सुबह भडथू गांव में दीनानाथ के घर पर श्राद्ध का खाना बनाने के लिए आया था। करीब 9:00 बजे दाल को गैस पर पकाने के लिए कुकर में रखा।

थोड़ी देर बाद जैसे ही दाल पकने के बाद कुकर को उठाने लगा तो अचानक इसका ढक्कन फटकर रसोइये के मुंह व छाती पर लगा। इसके बाद व्यक्ति को तुरंत सिविल अस्पताल भोरंज ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की दो बेटियों की शादी हो चुकी है। बेटा अविवाहित है। मृतक के भाई शेर सिंह ने बताया कि ज्ञान चंद कई सालों से रसोइए का कार्य करते थे। मृतक गरीब परिवार से ताल्लुक रखता है।

भोरंज थाना प्रभारी निर्मल सिंह के बोल

भोरंज थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने घटना की पृष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने शव का जिला हमीरपुर अस्पताल में पोस्टर्माटम करवकर परिजनों को सौप दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...