शिमला के दरोटी गांव में भीषण अग्निकांड, नौ मकान जले, 21 परिवार हुए बेघर

--Advertisement--

सुरेंद्र रांटा के घर की चौथी मंजिल में लगी। उस दौरान परिवार के सदस्य घर की निचली मंजिल में सो रहे थे। छत के ऊपर से निकल रही आग को गांव के एक युवक ने देखा, तो उसने शोर मचाकर लोगों को जगाया।

शिमला – नितिश पठानियां

शिमला जिले की टिक्कर तहसील के दरोटी गांव में शनिवार रात भीषण अग्निकांड में नौ मकान जलकर राख हो गए। इससे 21 परिवार बेघर हो गए। शार्ट सर्किट से लगी आग से करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। जिस समय आग लगी, उस समय लोग सो रहे थे। शोर मचते ही सो रहे लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार आग शनिवार रात करीब 11:30 बजे सुरेंद्र रांटा के घर की चौथी मंजिल में लगी। उस दौरान परिवार के सदस्य घर की निचली मंजिल में सो रहे थे। छत के ऊपर से निकल रही आग को गांव के एक युवक ने देखा, तो उसने शोर मचाकर लोगों को जगाया।

उसके बाद इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने आग फैलने से पहले ही जल रहे मकानों से लोगों को निकालना शुरू किया। आसपास के घरों से रसोई गैस के सिलिंडरों व गोशालाओं से पशुओं को बाहर निकाल दिया। इस बीच आग पर काबू पाने के प्रयास किए, लेकिन प्रभावित परिवारों के लोगों के तन के कपड़ों के अलावा कुछ नहीं बचाया जा सका।

लोगों ने स्प्रे कर आधे गांव को बचाने में सफलता हासिल की। आसपास के गांवों से भी लोग पहुंच गए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लोगों के प्रयास से आधे गांव को जलने से बचा लिया गया। प्रशासन आग से हुए नुकसान का आकलन करने में जुट गया है।

एसडीएम रोहड़ू ने घटनास्थल पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों को फौरी राहत उपलब्ध करवाई है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने दरोटी पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मिलकर सरकार से उचित सहायता देने का आश्वासन दिया है।

एक किमी दूरी से दो घंटे बाद पहुंचा दमकल वाहन

ग्रामीणों ने बताया कि टिक्कर उप दमकल केंद्र घटनास्थल से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर है, लेकिन वहां से दमकल वाहन को पहुंचने में दो घंटे का समय लग गया। उससे पहले रोहड़ू से भी दमकल वाहन मौके पर पहुंच चुका था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

13 साल से जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहे हरीश राणा ने ली अंतिम सांस, परिवार ने अंगदान की अनुमति दी

हिमखबर डेस्क  गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के हरीश की जिंदगी...

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का शानदार मौका

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का...

UPSC ने एमबीबीएस के लिए निकाली 1358 पदों पर भर्ती, योग्य उम्मीदवार 31 मार्च तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

हिमखबर डेस्क  यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (सीएमएस) परीक्षा 2026...

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में नौकरी, योग्य उम्मीदवारों का इतने पदों पर किया जाएगा चयन

हिमखबर डेस्क  सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन...