शिक्षण संस्थानों में छुट्टियों की वायरल फर्जी नोटिफिकेशन पर शिमला में FIR दर्ज

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में शिक्षण संस्थानों की छुट्टियों को लेकर सोशल मीडिया पर फर्जी अधिसूचना वायरल होने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। दरअसल, सरकार की ओर से जारी असली आदेशों में छेड़छाड़ कर किसी ने स्कूल-कॉलेजों की बंद अवधि को बढ़ाकर 15 सितंबर तक दिखाते हुए एक नकली अधिसूचना प्रसारित कर दी। इस हरकत को लेकर अब पुलिस ने छोटा शिमला थाना में एफआईआर दर्ज की है।

शिकायत शिक्षा विभाग के अतिरिक्त सचिव द्वारा दर्ज करवाई गई। शिकायत के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक फ़र्ज़ी अधिसूचना बनाई, जिसमें शिक्षण संस्थानों को 8 से 15 सितंबर तक बंद दिखाया। जबकि वास्तविक आदेश में ऐसा कोई प्रावधान नहीं था।

इस मामले पर थाना छोटा शिमला में बीएनएस की धारा 336(2), 336(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है कि यह फर्जी अधिसूचना किसने बनाई और सोशल मीडिया के माध्यम से किसने वायरल की।

शिकायत पत्र में कहा गया है कि यह हरकत न केवल आपराधिक कदाचार, धोखाधड़ी और जालसाजी के अंतर्गत आती है, बल्कि इससे आम जनता को भी गुमराह किया गया है। छात्रों, अभिभावकों और कर्मचारियों के बीच इस फर्जी आदेश के कारण अनावश्यक भ्रम और चिंता की स्थिति पैदा हुई। साथ ही शिक्षा विभाग की विश्वसनीयता को भी ठेस पहुंची।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरकार की ओर से शिक्षण संस्थानों को 15 सितंबर तक बंद करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया था। छुट्टियों को लेकर जारी अधिसूचनाएं केवल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या सरकार के अधिकृत संचार माध्यमों पर ही मान्य होती हैं। पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...