शिकार बना जानलेवा खेल! जंगल में दोस्तों संग गए युवक की गोली लगने से मौत

--Advertisement--

शिकार बना जानलेवा खेल! जंगल में दोस्तों संग गए युवक की गोली लगने से मौत।

मंडी – अजय सूर्या 

जंगल में दोस्तों के साथ शिकार करने गए 33 वर्षीय युवक की बंदूक से निकली गोली उसकी ही जान पर भारी पड़ गई। यह दर्दनाक घटना बुधवार रात करीब 11 बजे गनसाड़ी खड्ड के पास जंगल में घटी, जब अचानक चली गोली युवक की जांघ में जा लगी।

गंभीर हालत में उसके साथी उसे तुरंत सड़क तक लाए और वाहन से रोहांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस थाना बीएसएल कालोनी की टीम ने शव को कब्जे में लेकर वीरवार सुबह नेरचौक मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जिस बंदूक से गोली चली, उसे भी कब्जे में ले लिया गया है।

मृतक की पहचान दिनेश कुमार (33) पुत्र ठाकुर दास, निवासी औकल, डाकघर रोहांडा, तहसील निहरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दिनेश कुमार 2-3 दोस्तों के साथ शिकार के लिए जंगल गया था, जहां यह हादसा हुआ।

एसपी साक्षी वर्मा के बोल 

एसपी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...