शाहपुर में इंजीनियर डे पर समानित किए कर्मचारी

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

इंजीनियर डे पर जल शक्ति विभाग मंडल शाहपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे जल शक्ति विभाग मंडल शाहपुर के अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों व फील्ड में बेहतर कार्य करने वालें कर्मचारियों को समानित किया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि के तौर पर जल शक्ति विभाग मण्डल शाहपुर के अधिशाषी अभियंता अमित डोगरा मौजूद थे।

उन्होंने फील्ड और कार्यालय के बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारी जिन्होंने आपदा या अन्य विभिन्न आपात परिस्थितयो में विभाग का कार्य सुचारू रूप से चलाने के लिए अपना योगदान दिया को समानित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि अमित डोगरा ने मंडल शाहपुर के 10 फील्ड और पांच कार्यालय कर्मचारियों को समानित किया और बधाई दी।

इंजीनियर डे क्यों मनाया जाता है की जानकारी देते हुए अमित डोगरा ने बताया कि हर साल 15 सितंबर को भारत में इंजीनियर्स डे के रूप में मनाया जाता है। यह दिन देश के विकास में इंजीनियरों के अमूल्य योगदान को समर्पित है और उन्हें सम्मान और सराहना देने का एक खास अवसर है।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर सुरेश कुमार, कुशल, मीनू, अमन, बुद्धि सिंह, रवि, शमशेर, सुमन विकास, सुरेश, मुकेश, स्वर्ण, सन्नी, राजेंद्र आदि भी मौजूद थे। इस दौरान सहायक अभियंता उपमंडल शाहपुर रज्जाक मुहमद ने भी संबोधित करते हुए इंजीनियर दिवस की बधाई दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...