शादी में गया था परिवार, 21 वर्षीय बेटे ने लगा लिया मौत का फंदा

--Advertisement--

Image

शिमला, 25 जनवरी – नितिश पठानियां

हिमाचल की राजधानी शिमला में 21 साल के युवक ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक वरुण गहलोत कृष्णा नगर का रहने वाला था। रात के समय वो घर पर अकेला ही था।

परिवार के सदस्य शादी समारोह में गए हुए थे। परिजन जब घर आए तो देखा बेटा फंदे से लटका हुआ था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

एएसपी रमेश शर्मा ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम IGMC में हुआ है। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच और डॉक्टर से मिली जानकारी के मुताबिक सुसाइड ही प्रतीत हो रहा है।

फिलहाल पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आना बाकी है, जिसके बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच कर रही है। मृतक के परिजनों और दोस्तों से भी पूछताछ की गई है।

उन्होंने कहा कि परिवार मूलत पंजाब का रहने वाला है, लेकिन काफी सालों से शिमला में ही बसा हुआ हैं। फिलहाल पुलिस केस की छानबीन में जुटी हुई है।

हालांकि पुष्टि नहीं है लेकिन बताया जा रहा है कि युवक ने फंदा बनाने के लिए माँ की चुन्नी का इस्तेमाल किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...