शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, युवक ने बनाया हवस का शिकार, जांच शुरू

--Advertisement--

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, युवक ने बनाया हवस का शिकार, जांच शुरू

सोलन – रजनीश ठाकुर 

महिला पुलिस थाना सोलन में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने व ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज किया गया है। महिला थाना में पुलिस थाना मटौर पंजाब से इस संबंध में जीरो एफआईआर प्राप्त हुई थी।

पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर सोलन में रहने वाले चंबा निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2023 में इसकी सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से मुकुल नामक युवक से दोस्ती हुई थी और इन दोनों ने आपस में शादी करने का फैसला किया था।

युवक ने पीडि़ता को मिलने के लिए सोलन के देऊंघाट स्थित अपने किराए के कमरे में बुलाया और शादी का आश्वासन देकर इसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि नवंबर 2024 में यह गर्भवती हो गई जिस पर उसने इसकी जानकारी युवक को दी। लेकिन उसने इसे साफ इनकार कर दिया कि वह इसका बच्चा नहीं है। उसके बाद युवक ने ब्लैकमेल करना व धमकाना शुरू कर दिया।

एसपी सोलन गौरव सिंह के बोल 

एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी मुकुल निवासी चंबा को देऊंघाट से गिरफ्तार किया है। पुलिस आगामी जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...