शर्मनाक : सौतेले पिता पर बेटी से जड़े अश्लील हरकतें व छेड़खानी के आरोप, मामला दर्ज़

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी शिमला में रिश्तों को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। यहां की एक युवती ने अपने सौतेले पिता पर शराब के नशे में छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि सौतेला पिता शराब पीकर उसके साथ अश्लील हरकतें करता है। सौतेले पिता के इस तरह के अमानवीय व्यवहार से तंग आकर युवती ने पुलिस में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता की शिकायत पर शिमला पुलिस ने यौन उत्पीड़न की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपित की गिरफ्तारी में जुट गई है। यह मामला शिमला शहर के बालूगंज थाना क्षेत्र से सामने आया है।

मामले के अनुसार पिता की मौत के बाद कुछ वर्ष पहले मां ने दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद वह मां और सौतेले पिता के साथ रहने लगी। सौतेले पिता ने कुछ दिनों बाद ही युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी और उसकी ये हरकतें बढ़ती गईं।

आरोपित मौका पाकर उसके अंगों को छूकर जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर वह उसके साथ गाली गलौज करता था। सौतेला पिता अक्सर शराब पीकर इस तरह की जबरदस्ती करता है। उसकी इस तरह की हरकतों से परेशान होकर पीड़ित युवती ने पुलिस स्टेशन में शिकायत करवाई।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं में केस दर्ज किया है। बालूगंज पुलिस ने आरोपित के ख़िलाफ़ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74,75 (1), (2), (3) व 79 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...