शराब पीकर स्कूल आने पर कुठारी स्कूल का टीजीटी सस्पैंड

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

स्कूल में शराब पीकर आने पर रोहड़ू तहसील के जीएसएसएस कुठारी के एक टीजीटी को सस्पैंड किया गया है। शिक्षक पर एसएमसी के सदस्य के साथ दुर्व्यवहार का आरोप भी लगा है।

मामला बीते बुधवार का है। जब शिक्षक शराब पीकर स्कूल पहुंचा था। उसके बाद शिक्षक ने एसएमसी के सदस्य के साथ दुर्व्यवहार किया। इसकी लिखित शिकायत एसएमसी के सदस्य द्वारा स्कूल के प्रधानाचार्य को दी गई। स्कूल प्रधानाचार्य ने शिक्षक से मामले पर जवाब तलब किया है।

विभाग के ध्यान में मामला आने के बाद प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निदेशक की ओर से शिक्षक के सस्पैंशन ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं। इस अवधि के दौरान शिक्षक प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में तैनात रहेगा और नियंत्रण प्राधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ पाएगा।

गौर हो कि इससे पूर्व भी स्कूलों में ऐसे मामले सामने आए हैं। हाल ही में मंडी जिले के एक स्कूल में भी ऐसा मामला सामने आया था। उसके बाद विभाग की ओर से ऐसे मामले आने पर इसकी शिकायत तुरंत विभाग के निदेशक और अतिरिक्त निदेशक को करने को कहा गया था। इस संबंध में विभाग की ओर से फोन नम्बर भी जारी किए गए थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...