व्यवस्था का आलम: पद्दर स्कूल में 15 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप्प, स्कूली बच्चे 200 मीटर दूर कुएं से ढ़ो रहे पानी

--Advertisement--

व्यवस्था का आलम: पद्दर स्कूल में 15 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप्प, स्कूली बच्चे 200 मीटर दूर कुएं से ढ़ो रहे पानी

कोटला – व्यूरो रिपोर्ट

ज्वाली उपमण्डल के तहत पड़ते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पद्धर में करीबन दो हफ्ते से पेयजल आपूर्ति ठप्प हो गई है। जिससे अब स्कूली बच्चों को पानी 200 मीटर दूर जाकर कुए से निकालकर ढोना पड़ रहा है।

वही एसएमसी प्रधान ओम प्रकाश ने बताया कि ग्राम पंचायत पधर के तहत स्कूल में 15 दिन से पेयजल की लगातार समस्या बनी हुई है, जिससे अब हालत ऐसी है कि स्कूली बच्चों को पानी के लिए 220 मीटर दूर कुए तक जाना पड़ रहा है, हालांकि स्कूल के शिक्षक भी साथ होते है परंतु फिर भी स्कूल के बाहर बच्चों को पानी के लिए लेकर जाना किसी खतरे से खाली नहीं है।

उंन्होने बताया कि इस समस्या के बारे में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से भी बात की गई लेकिन उंन्होने समस्या को हल करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। उंन्होने कहा कि पेयजल की समस्या के बीच बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है।

उंन्होने बताया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में भी शिकायत की गई है। उंन्होने जलशक्ति विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग उठाई है कि स्कूल में बाधित हुई पेयजल समस्या को जल्द से जल्द हल किया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्किट फील्ड एजेंट के 10 पदों के लिए 28 फरवरी को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन

हिमखबर डेस्क  जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने जानकारी...

शीतला मंदिर के समीप रावी नदी पर बनेगा पूजा घाट: उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

चौगान नंबर–1 तक प्रस्तावित लिफ्ट निर्माण को लेकर उपायुक्त...

बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ, 12 जिलों के 156 खिलाड़ी ले रहे भाग

भुंतर में बनेगा बहुद्देश्यीय भवन : सुंदर सिंह ठाकुर हिमखबर...