वोटर्ज को शराब बांटी तो क्रिमिनल केस, मुख्य चुनाव अधिकारी ने निष्पक्ष चुनाव करवाने को दिए आदेश

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

विधानसभा चुनावों के दौरान अगर कोई शराब व पैसे बांटकर मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश करता हैं, तो उस क्रिमिनल केस दर्ज किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा कि विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत धन, शराब, उपहार तथा दावत आदि के माध्यम से मतदाताओं को प्रभावित करने से रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाने चाहिएं।

मनीष गर्ग चुनाव व्यय निगरानी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मनीष गर्ग ने आयकर विभाग को निर्देश दिए कि वह विधानसभा चुनाव की घोषणा होने की तिथि से प्रतिदिन नकद जब्ती रिपोर्ट मुख्य कार्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने राज्य के सभी हवाई अड्डों, मुख्य रेलवे स्टेशनों, होटलो, फार्म हाऊस आदि सहित अन्य संदिग्ध एजेंसियों, जिनका दुरुपयोग चुनाव प्रक्रिया के दौरान अवैध अथवा अघोषित नकदी को लाने ले जाने के लिए हो सकता है, पर निगरानी रखने तथा बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर भारी मात्रा में नकद लेन-देन पर भी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को राज्य पुलिस बल के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेशन, फाइनेंशियल इंटेलीजेंस यूनिट, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, भारतीय रिजर्व बैंक, सेंट्रल बोर्ड ऑफ इन डायरेक्ट टैक्सिस एवं कस्टमस, डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटैलीजेंस, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, प्रवर्तन निदेशालय, रेलवे सुरक्षा बल, सीआईएसएफ और भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल आदि को भी चुनावी प्रक्रिया के सुचारू संचालन और व्यय की निगरानी के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

चुनाव की घोषणा होते ही हथियार होंगे जमा

मुख्य चुनाव अधिकारी ने पुलिस विभाग को भी शराब, हथियार, नकदी और कानून व्यवस्था की रिपोर्ट प्रतिदिन मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद लाईसेंसशुदा हथियारों को पुलिस थानों में जमा करवाना भी सुनिश्चित किया जाए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य कर एवं आबकारी विभाग को अवैध शराब के मामलों के सन्दर्भ में फरार और जमानत पर रिहा व्यक्तियों की सूची बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य की सीमावर्ती चैक पोस्टों के सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से प्रभावी निगरानी और पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात करने की आवश्यकता पर बल दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...