विस ज्वाली में लब व चननी नए पोलिंग बूथ बनाने से अब 119 पोलिंग बूथ

--Advertisement--

2933 नए मतदाता पहली बार करेंगे अपने मत का प्रयोग

ज्वाली – अनिल छांगू

विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा निर्वाचन के चुनाव में इस बार वोटर्स की संख्या में 2933 की बढ़ोतरी हुई है जिसमें 1565 पुरुष मतदाता और 1368 महिला मतदाता हैं। यानी लोकसभा चुनाव में जवाली विधानसभा क्षेत्र के 2923 नए मतदाता पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे।

विधानसभा चुनाव में वोटरों की संख्या बढ़ने के अलावा दो पोलिंग बूथ भी ज्यादा हुए हैं। पहले जवाली में 117 पोलिंग बूथ थे जबकि इस बार लब व चननी दो नए पोलिंग बूथ बनाए जाने से इस 119 बूथ हो गए हैं। इस बार 119 पोलिंग बूथों पर वोट डाले जाएंगे।

इस बार ज्वाली में 102952 मतदाता हैं जिनमें इस बार पुरुष मतदाताओं की संख्या 51916 जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 51036 है। अगर गत विधानसभा की बात की जाए तो कुल मतदाता 100019 मतदाता थे जिनमें पुरुष मतदाता की संख्या 50351 जबकि महिला मतदाता की संख्या 49668 है। इस बार लोकसभा चुनावों में वोटर्स की संख्या बढ़ी है।

एसडीएम विचित्र सिंह के बोल

एसडीएम ज्वाली विचित्र सिंह ने कहा कि लब व चननी में दो नए पोलिंग बूथ बनाए गए हैं जिससे ण 117 की बजाए 119 पोलिंग बूथ पर वोट डाले जाएंगे। इस बार 2933 मतदाता पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...