विनय कुमार सर्वसम्मति से चुने गए हिमाचल विधानसभा के उपाध्यक्ष, CM सुक्खू ने दी बधाई

--Advertisement--

धर्मशाला – हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कांग्रेस विधायक विनय कुमार को सर्वसम्मति से विधानसभा का उपाध्यक्ष चुने जाने की मंगलवार को घोषणा की।

कुलदीप पठानियां ने कहा कि विनय कुमार प्रथम बार वर्ष 2012 में विधान सभा सदस्य निर्वाचित हुए थे तथा 2012 से 2017 तक मुख्य संसदीय सचिव के पद पर रहे हैं।

वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विनय कुमार को सर्वसम्मति से चुने जाने पर बधाई दी है।

सिरमौर जिले के रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र से तीन बार के कांग्रेस विधायक विनय कुमार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा का नया उपाध्यक्ष चुने जाने की संभावना पहले से ही थी क्योंकि पार्टी आलाकमान ने उनकी उम्मीदवारी को हरी झंडी दे दी थी।

उपाध्यक्ष पद के चुनाव का प्रस्ताव आज संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने पेश किया। रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र से एक विधायक के नाम का प्रस्ताव आज सदन में रखे जाने के बाद अन्य सदस्यों ने भी उनके नाम का समर्थन किया।

विनय कुमार स्वर्गीय डॉ. प्रेम सिंह (पूर्व मुख्य संसदीय सचिव हि.प्र. सरकार) के पुत्र हैं। उनका जन्म 12 मार्च, 1978 को मैना बाग जिला में हुआ था।

पठानियां ने कहा कि उन्हें आशा है कि विनय कुमार को जो जिम्मेवारी सौंपी गई है वे उसका पूरी कुशलता तथा सर्वाेच्च योग्यता से निर्वहन करने का प्रयास करेंगे तथा जनभावना पर खरे उतरेंगे।

पठानियां ने कहा कि विनय कुमार एक योग्य एवं अनुभवी राजनेता हैं। उन्होंने कहा कि विनय कुमार श्री रेणुका जी विधान सभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार विधान सभा सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए हैं तथा वह अपने अनुभव का लाभ इस सदन को भी देंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाक़ात

हिमख़बर डेस्क  उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने गुरुवार को...

हारचक्कियां में खुला टैक्सी यूनियन का ब्रांच ऑफिस

लपियाना में देवभूमि मां बगलामुखी टैक्सी मैक्सी यूनियन की...

“हिमाचल को 1500 करोड़ देने के लिए PM मोदी का आभार, लेकिन नुकसान 10 हजार करोड़ से ज्यादा का हुआ”

शिमला - नितिश पठानियां पीएम नरेंद्र मोदी ने आपदा से...