विधानसभा अध्यक्ष ने किया ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले का विधिवत शुभारंभ

--Advertisement--

बनीखेत/चंबा, 21 जून – भूषण गुरुंग

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज प्रसिद्ध पर्यटन कस्बे बनीखेत में ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले में शोभा यात्रा की अगुवाई करते हुए भूरू नाग मंदिर पधर में पूजा अर्चना कर चार दिवसीय मेले का विधिवत शुभारंभ किया। शोभा यात्रा लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह बनीखेत से शुरू होकर भूरू नाग मंदिर पधर में संपन्न हुई।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के रूप में जाना जाता है तथा मेले एवं उत्सव हिमाचल प्रदेश की संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। लोक परम्पराओं को आगे बढ़ाने के साथ- साथ यहां आयोजित होने वाले मेले – उत्सव और त्यौहार स्थानीय देवी -देवताओं के प्रति लोगों की कृतज्ञता, धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द को इंगित करते हैं।

उन्होंने कहा कि भूरू नाग मंदिर एक ऐतिहासिक धार्मिक स्थल है और यहां के आषाढ़ नाग मेला उत्सव का अपना एक विशेष महत्त्व है। विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और संवर्धन के प्रति प्रदेश सरकार गंभीर है।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को एसडीएम डलहौजी एवं अध्यक्ष मेला आयोजन समिति अनिल भारद्वाज ने शॉल-टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी राजीव कौशल, स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान अरुण राणा, मेला आयोजन समिति के सदस्यों में संदीप कुमार, विश्वजीत सिंह, राजकुमार शर्मा, ध्रुव पठानिया, सुरेश शर्मा, नवीन शर्मा सहित डीएसपी सलूणी रंजन शर्मा, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा, तहसीलदार रमेश चौहान सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...