विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रणौत को फिर दी सेरी मंच पर खुली बहस की चुनौती

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

मंडी में कांग्रेस के प्रत्याशी एवं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत को फिर से सेरी मंच पर खुली बहस की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि बहस के दौरान वह अपना विजन तथा कंगना अपना विजन रखेंगी कि अभी तक मंडी व प्रदेश के लिए क्या किया है तथा आगे क्या करेंगे। लोकतंत्र में डिबेट होनी चाहिए, ताकि लोगों को अपने प्रत्याशियों के विजन का पता चल सके।

बुधवार को शिमला में पत्रकार वार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि कंगना का मोदी जाप करने का एक एजैंडा है, लेकिन उन्हें अपना विजन भी लोगों के समक्ष खुलकर रखना चाहिए। उन्होंने कंगना को एक सैलानी कहा, जो मौसम अच्छा होने पर अलग-अलग स्थानों पर जा रही हैं तथा चुनाव समाप्त होने के बाद लौट जाएंगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा प्रत्याशी को ज्ञान तो है नहीं। हालांकि उन्होंने बालीवुड में हिमाचल का नाम रोशन किया है लेकिन उन्हें इतिहास, हिमाचल के भौगोलिक परिस्थिति, तर्क व आंकड़ों के बारे में जानकारी नहीं है तथा उनको जो भाषण लिखकर दिया जाता है उसे वह पढ़ लेती हैं लेकिन किसी सवाल का जवाब नहीं दे पाती हैं।

9 मई को सेरी मंच से भरेंगे हुंकार

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह 9 मई को नामांकन भरेंगे। इस मौके पर सेरी मंच पर एक बड़ी जनसभा होगी, जिसमें सीएम, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष तथा केंद्रीय नेता भाग लेंगे। वीरवार यानी 2 मई से वह दूसरे चरण का प्रचार जिला कुल्लू से शुरू करेंगे। इस दौरान वह भरमौर, पांगी, करसोग व बंजार क्षेत्र का दौरा करेंगे, जिसमें सीएम भी उनके साथ रहेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...