विकास खंड भटियात की ग्राम पंचायत कथेट की प्रधान निलंबित

--Advertisement--

विकास खंड भटियात की ग्राम पंचायत कथेट की प्रधान निलंबित, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जारी किए निलंबन संबंधी आदेश।

भटियात/चम्बा – अनिल संबियाल 

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने विकास खंड भटियात की की ग्राम पंचायत कथेट की प्रधान मधुबाला को ग्राम सभा की बैठकों में बिना सूचित किए अनुपस्थित रहने तथा पंचायत के सामान्य कामकाज व अदायगियों को समय पर न निपटाने इत्यादि के कारण निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं ।

हिमाचल प्रदेश पंचायती राज सामान्य अधिनियम 1994 की धारा 145 (1) (ग) गठित हिमाचल प्रदेश पंचायती राज सामान्य नियम 1997 के नियम 142 (1) (क) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उपायुक्त ने विकास खंड भटियात के तहत ग्राम पंचायत कथेट के प्रधान मधुबाला को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।

आदेश में यह भी कहा गया है कि मधुबाला प्रधान ग्राम पंचायत कथेट को ग्राम सभा बैठकों में बिना सूचित किए अनुपस्थित रहने, पंचायत के सामान्य कामकाज व अदायगियों को समय पर न निपटाने इत्यादि बारे 23 अप्रैल 2024 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था तथा 03 मई 2024 को उनके द्वारा कारण बताओ नोटिस का उत्तर दिया गया था। मुकेश रेपसवाल ने बताया कि

मधुबाला द्वारा प्रस्तुत कारण बताओ नोटिस का उत्तर असंतोषजनक व तथ्यों के विपरीत पाया गया। उन्होंने बताया कि मधुबाला प्रधान ग्राम पंचायत का कथेट विकास खंड भाटियात के निलंबित आदेशों के पश्चात उनके पास ग्राम पंचायत से संबंधित कोई भी अभिलेख, धन या संपत्ति होने की अवस्था में उन्हें तुरंत पंचायत सचिव के पास जमा करवाने के निर्देश भी दिए गए हैं ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...