नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मसरुर में किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया इस अवसर पर स्वास्थ खंड नगरोटा सुरियाँ से स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सुभाष चंद ने बच्चों को शारीरिक , मानसिक बदलावों के बारे जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि हम भी इसी स्टेज से गुजरे हैं,यह बदलाब हार्मोन के कारण लड़के ,लड़कियों सभी में होते हैं और शरीर पूरा आकार लेता है, अपनी साफ सफाई का खास ख्याल रखें, नियमित भोजन करें, जंक फ़ूड न लें, समय पर सोएं जागें, हरेक काम समय पर करें.
इसके बाद स्वास्थ्य कार्यकर्ता ज्योति ने बच्चों को बताया कि लोकल लेवल पर उपलब्ध फलों ब सब्जियों का सेवन करें, अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें, सादा भोजन करें, तली भुनी खाद्य सामग्री से परहेज करें, नशे से दूर रहें, दोपहिया वाहनों में सवार होने पर हमेशा हैल्मेट पहने,नशा बांटने वाले गिरोह से सावधान रहें.
अगर कोई दिक्कत आए तो अपने माता पिता, अध्यापकों, पुलिस को सूचित करें, लड़कियां रजोधर्म के दौरान साफ सफाई का खास ध्यान रखें, पैड कागज़ में लपेटकर ही खड्डे में डालें। अपने अंदर के कपड़े रोज बदलें ब खुद धोकर धूप में सुखाएं।
बच्चों को बताया कि बच्चों आपके शरीर की बढ़ोतरी हो रही होती है तो आपको 2400 कैलोरी की जरूरत होती है ,लेकिन आप स्वाद के कारण जंक फ़ूड खाते हैं, जिसमे पूरी कैलोरी नहीं मिलती है.
अगर शरीर ठीक रखना है तो डिब्बा बंद, पैकेट बाली चीजों को न खाएं, अपने घर में तैयार ताजा भोजन करें, कभी भी भूखे पेट स्कूल न आएं,लंच , साएं काल का भोजन रात का भोजन यानिकि बढ़ती उम्र के बच्चे चार टाइम भोजन करें.
लड़कियों को माहवारी के दौरान अगर पेट में ज्यादा दर्द होता है या कभी गुप्तअंगों से ज्यादा मात्रा में सफेद या थोड़ा हरा पानी निकलने की दिक्कत है तो नजदीकी स्वास्थ्य उपकेंद्र में स्वास्थ्य कार्यकर्ता या पीएचसी में डॉक्टर से दवाई लें। 10 से 19 साल की उम्र में भी अगर माहवारी नहीं आती है तो जरूर जांच करवाए।
इस उम्र में बच्चों हमें पूरा ध्यान पढ़ाई पर देना है किसी के बहकावे में आने से बचें।कुछेक समाज विरोधी लोग बच्चों को लालच देकर अपने जाल में फंसाने की कोशिश करते हैं उनसे सावधान रहें। उपस्थित सभी बच्चों को फल बांटे गए।
स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सुभाष चंद ने बच्चों को अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों संतुलित आहार का सेवन करें, अपनी व्यस्त दिनचर्या रखें,समय का पालन करें, हर काम समय पर करें, जंक फ़ूड से बचें, नशे से दूर रहें, नशाखोर लोगों से सावधान रहें.
अगर आपको कोई दिक्कत हो तो अपने माता पिता, अध्यापकों से जरूर बताएं,टाइम से सोएं, और सुबह टाइम से जागें,कभी भी बिना नाश्ता किए हुए घर से न निकलें,दो बार ब्रश करें। लेकिन शरीर में कोई भी गिल्टी,या कोई सैल की असामान्य वृद्धि का पता चलता है तो जरूर जांच करवाए।
स्वास्थ्य कार्यकर्ता ज्योति ने भी अपने बिचार रखे , प्रिंसिपल अनीश वन्याल जी द्वारा बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया उन्होंने बच्चों को कहा कि इन बातों का विशेष ध्यान रखें.
स्टाफ में संजय कुमार, प्रवेश, सविता, तिलक, रीमा, विक्रम इत्यादि उपस्थित रहे प्रिंसिपल सर द्वारा स्वास्थ्य टीम का अच्छे प्रोग्राम के लिए धन्यवाद किया।

