वन मण्डल नूरपुर वन परिक्षेत्र कोटला के अधिकारियों कर्मचारियों ने कोटला, नियांगल आपदा प्रभावित पंचायतों के लिए राहत सामग्री की भेंट

--Advertisement--

कोटला – स्वयम

वर्तमान में कोटला व नियांगल पंचायत में वरसात के कारण भारी आपदा आई है, जिस कारण कोटला के कई परिवार समुदायिक भवन कोटला व नियांगल में प्रभावित परिवार भौंका स्कूल में शिफ्ट है। जिनके खाने पीने की व्यवस्था समाज सेवी संस्थाओं द्वारा की जा रही है।

जिसमे दोनों पंचायतो में वन मण्डल नूरपुर के अधिकारी अमित शर्मा व वन रेंज अधिकारी कोटला वरयाम सिंह के नेर्तत्व में कोटला रेंज के अंर्तगत आते सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने सामूहिक सहयोग से दोनों जगहों पर राशन सामग्री दोनों पंचायतो में भेंट की है। जो दोनों राहत शिविरों तक पहुंचा दी गई है। जिसके लिए कोटला व नियांगल के पंचायत प्रतिनिधियों ने वन विभाग के इस अतुलनीय योगदान के लिए उनका धन्यावद किया।

डविजनल फारेस्ट ऑफिसर के बोल

डविजनल फारेस्ट ऑफिसर अमित शर्मा ने बताया कि भविष्य में पीड़ित परिवारों के लिए अन्य किसी प्रकार की सहायता की जरूरत होगी तो वन विभाग आपके साथ सदैव खड़ा है।

ये रहे उपस्थित

इस समय उनके साथ वन रेंज अधिकारी कोटला वरयाम सिंह ,ब्लॉक ऑफिसर बग्गा वरहम सिंह ,ब्लॉक ऑफिसर मस्तगड़ रविन्द्र कुमार, ब्लॉक ऑफिसर भाली पम्मी देवी और सभी फारेस्ट गार्ड व वर्कर उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...