लोगों को भाया सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम, खुले मन से कर रहे तारीफ

--Advertisement--

कार्यक्रम में मंत्री जनता के साथ कर रहे संवाद स्थापित, योजनाओं की दे रहे जानकारी

मंडी, 23 जनवरी – अजय सूर्या

सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सरकार और ग्रामीण लोगों में एक बेहतर संवाद स्थापित करने में कामयाब हो रहा है। इस कार्यक्रम से जहां सरकार अपनी एक वर्ष की उपलब्धियों लोगों तक तक पहुंचा पाने में सफल रही है वहीं लोग भी सरकार तक अपनी बात पहुंचा पाए हैं।

लोगों को प्रदेश सरकार का यह कार्यक्रम भा गया है। लोग खुले मन से इसकी तारीफ कर रहे हैं। सरकार इस कार्यक्रम से अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर उसकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रही है।

सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ 17 जनवरी को  मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन विधानसभा से किया था। उनकी यह सोच है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्हें उनका अधिकार मिल सके।

गांव का विकास हो जिससे की प्रदेश आत्मनिर्भर बने। प्रदेश सरकार के मंत्री कार्यक्रम में पहुंच कर उनके साथ संवाद स्थापित कर रहे हैं और उनके  हित में बनी जन कल्याणकारी योजनाओं और एक वर्ष में लिए निर्णयों से अवगत करवा रहे हैं।

मंडी जिला की बात करें तो अभी तक बल्ह विधानसभा की ग्राम पंचायत छातड़ू तथा सरध्वार, द्रंग विधानसभा की पंचायत टकोली, करसोग विधानसभा की ग्राम पंचायत बखरोट और नाचन विधानसभा की घरोट पंचायत  में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।

नाचन विधानसभा के कुशल चंद प्रदेश के मुुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद करते हुए बताते हैं कि इस कार्यक्रम से प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं का लाभ हर व्यक्ति तक पहंुचना सुनिश्चित हुआ है।। इस कार्यक्रम में पहुंच कर ग्रामीण सरकार की योजनाओं के बारे जानकारी प्राप्त करके खुश हैं।

बल्ह विधानसभा के नीलमणि ने कार्यक्रम में पहुंच कर अपनी पानी की समस्या के बारे कार्यक्रम के अध्यक्ष को अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि मेरी समस्या को दूर करने के लिए जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अब मेरी पानी की समस्या दूर हो जाएगी।

बल्ह विधानसभा के ही वीरेन्द्र कुमार इस कार्यक्रम  को सरकार की शानदार पहल बताते हुए कहते हैं कि कार्यक्रम में जिला के आला अधिकारियों के मौके पर उपस्थित रहने से समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो पा रहा है।

करसोग विधानसभा के उत्तम चंद चौहान ने सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा इससे ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान ऑन स्पॉट हो रहा है। यही है प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का व्यवस्था परिवर्तन।

कार्यक्रमों में पहुंची महिला पंचायत प्रधान सत्या चौधरी और चिंतामणि ने भी इस कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दर्दनाक हादसा, सड़क धंसने से 300 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप; एक युवक की मौत

चम्बा - भूषण गुरुंग चंबा जिले के भरमौर के थल्ला...

सात से पहले आएगा पंचायत रोस्टर, एक सप्ताह तक चुनाव आचार संहिता लगने का अनुमान

हिमखबर डेस्क हिमाचल में पंचायती राज चुनाव के लिए अब...