लोक निर्माण मंत्री ने बनुटी में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर का किया शुभारंभ

--Advertisement--

कहा…ऐसे शिविर शिमला ग्रामीण विस क्षेत्र के दूरदराज क्षेत्रों में निरंतर किए जाएँगे आयोजित

शिमला – नितिश पठानियां

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत आयुष विभाग द्वारा आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत डुढालटी के बनूटी में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लगभग 250 लोगों ने अपना स्वास्थ्य चेकअप करवाया और निःशुल्क दवाएं प्राप्त की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लोगों विशेषकर बुजुर्गों, माताओं तथा असहाय लोगों को अस्पताल पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और सारा दिन अपना चैकअप कराने में लग जाता है।

इसलिए उनका प्रयास रहेगा कि आयुष एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज क्षेत्रों में निरंतर आयोजित किए जाते रहे ताकि लोगों को घर द्वार पर ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती रहे। जिला आयुष अधिकारी डॉ पवन जैरथ ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से संबंधित विस्तृत जानकारी कैबिनेट मंत्री को दी।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर एमडी डॉ सुनीता स्याल, डॉ मनोज, डॉ बिंदु, डॉ गीती, डॉ कीर्ति, फार्मासिस्ट अजय वर्मा व मीरा, एपीओ अनिल प्रेमटा, शकुन्तला, प्रीमिका नेगी, पवना, भगवानदास, दीपक, मंजू सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...