लोकगायक मनोज कुमार मनु के गीतों पर जमकर झूमे लोग

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरूंग 

मिंजर मेले की सातवीं सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों ने खूब मनोरंजन किया। वहीं लोकगायक मनोज कुमार मनु ने भी एक से बढ़कर एक पहाड़ी गीतों से लोगों का खूब मनोरंजन किया।

उन्होने धूड़ू नचेया से अपने कार्यक्रम की शुरुआत की और उसके बाद दो दो जानी लगी ईणा, लाल तेरा साफा ओ भौंरा, कोढ़ा कोढ़ा कोट मेरे दर्जिया, तिजो पिछे छड्डे घर बार , रुत संघड़ोंणी हो, मेरी जोबणू नणाने, उआर घर मेरा पार तेरे, छैल भादर सुहाल आदि गीतों से लोगों का खूब मनोरंजन किया।

मनु ने बताया कि इससे पहले भी वो करीबन दस सालों से मिंजर में अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। मनोज मनु अभी वर्तमान में जिला परिषद सदस्य भी है परंतु उसके साथ साथ वो अपनी संस्कृति को संजोये हुए हैं और समय समय पर अपनी पहाड़ी गायकी के माध्यम से लोगों का मनोरंजन करते रहते हैं।

वह अब तक मां बन्नी तेरे दरबार, दिले लेई सुपने, दो दो जानी, छैल भादर सुहाल, आये तेरे रुबारू, बीसारी आदि कई गीत यू-ट्यूब पर रलीज कर चुके हैं जिसे हजारों लाखों लोग पसंद कर चुके हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...