लिफ्ट ले कर भारत भ्रमण कर पांच माह बाद चम्बा वापिस पहुंचे सुनील शर्मा

--Advertisement--

द हिमालयन ट्रैकर नाम के यूट्यूब चैनल पर करते हैं ब्लॉगिंग ।

चम्बा – भूषण गुरुंग

लिफ्ट ले कर भारत भ्रमण कर पांच माह बाद चम्बा के सुनील शर्मा घर पहुंच गये हैं । चम्बा पहुंचने पर जिला परिषद सदस्य मनोज मनु व अन्य युवा साथियों ने उनका स्वागत किया । उसके बाद ईरावती होटल चम्बा में पत्रकार वार्ता का भी आयोजन किया गया ।

पत्रकार वार्ता के माध्यम से सुनील ने अपने पांच माह के अनुभव साझा किये । उन्होने बताया कि 21 अक्तूबर 2022 को घर से लिफ्ट लेकर निकले थे ।

उसके बाद लिफ्ट लेकर करीबन पांच माह में दस प्रदेशों का भ्रमण किया । इस दौरान हिमाचल, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटका, केरल तथा तामिलनाडू प्रदेशों का भ्रमण किया ।

सुनील शर्मा एक यूट्यूबर है उनके चैनल का नाम है द हिमालयन ट्रैकर । इस चैनल के माध्यम से उन्होने पूरे भारत में हुए भ्रमण के विडियो भी प्रतिदिन शेअर किये ।

उन्होने बताया कि इन दस प्रदेशों के इस भ्रमण के दौरान ट्रैवलिंग का कोई खर्च नहीं आया । लेकिन मोबाइल इंटरनेट, या अन्य फोर्ट एवं किलों की टिकेट व अन्य खर्चा मिलाकर पांच माह में कुल दस हजार रु० का खर्च आया है ।

उन्होने कहा कि उनका बचपन का सपना था भारत घूमने का परंतु बिना पैसे के घूमने का यह विचार विदेशियों के यूट्यूब पर विडियो देखकर आया ।

इससे हमने सोचा कि ऐसा प्रयास किया जा सकता है । इस सफर के दौरान कुछ कठिनाइयां भी आई परंतु ज्यादातर अच्छा अनुभव रहा ।

अलग अलग प्रदेशों के अलग अलग संस्कृति, खान पान, एवं लोगों को जानने और चम्बा की संस्कृति को उनके समक्ष रखने का मौका मिला ।

अब उनका अगला लक्ष्य है लिफ्ट लेकर ही नोरथ इस्ट का भ्रमण व उसके आलावा फोर्न टूर का भी है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...