लापरवाही : मैकेनिक बस के नीचे लेटकर कर रहा था मरम्मत, चालक ने चला दी बस

--Advertisement--

लापरवाही : मैकेनिक बस के नीचे लेटकर कर रहा था मरम्मत, चालक ने चला दी बस

ऊना – अमित शर्मा

वीरभद्र चौक संतोषगढ़ के समीप स्थित मैकेनिकल वर्कस पर एक बस चालक की लापरवाही का मामला है। बस के नीचे लेटकर काम कर रहे वर्कर की जान उस समय बाल-बाल बच गई, जब अचानक ही चालक ने बस चला दी।

इस लापरवाही के चलते वर्कर जख्मी हुआ है, जिसका स्थानीय अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने वर्कर के मालिक की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गोपाल कृष्ण निवासी संतोषगढ़ ने बताया कि बुधवार देर शाम वीरभद्र चौक संतोषगढ़ स्थित मैकेनिकल वर्कर्स में सुरेंद्र सिंह निवासी देहलां अपनी बस लेकर आया।

सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बस की मरम्मत करवानी है। इसके बाद सुरेंद्र बस में बैठ गया और वर्कर कमल किशोर बस की मरम्मत के करने के लिए अपने टूल को लेकर बस के नीचे चला गया।

गोपाल कृष्ण का आरोप है कि कमल किशोर बस की मरम्मत कर ही रहा था कि बस चालक सुरेंद्र ने बस चला दी। बस चलते ही कमल किशोर ने चीख मारी और तुरंत बस के नीचे से निकला। हादसे में कमल किशोर को चोटें पहुंची है।

एएसपी ऊना संजीव धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत के बाद बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यह पापा की परियां नहीं, शेरनियां हैं…जलेबी और पकौड़ों का ऐसा स्वाद, ताउम्र रखोगे याद

हिमखबर डेस्क मेले में घूमते लोगों के बीच जलेबी और पकौड़ों...

सरकार की अनदेखी या सिस्टम की नाकामी? टांडा में दिल के मरीज असुरक्षित: परमार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व विधानसभा...

मां चिंतपूर्णी का चमत्कार! मन्नत पूरी हुई तो पंजाब से दौड़ा आया भक्त, दरबार में अर्पित किया चांदी का छत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ माता श्री...