मंडी – अजय सूर्या
हिमाचल प्रदेश में बादल फटने के बाद अब मंडी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 आंकी गई है। वहीं इसका केंद्र जमीन के पांच किलोमीटर के भीतर की गहराई पर था। वहीं भूकंप में किसी भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
सिक्किम के सोरंग में भी भूकंप के झटकों से धरती हिली। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई। लोग अपने घरों से बाहर आकर खड़े हो गए। जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

शिमला मौसम विज्ञान केंद्र ने भूकंप की पुष्टि की है। मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार सुबह 9 बजकर 53 मिनट पर मंडी जिले में धरती डोली है। इस दौरान भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किमी नीचे था और 3.3 रिक्टर स्कैल में इसकी तीव्रता मापी गई है। राहत की बात है कि किसी भी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

