लंज/कांगड़ा
आज राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंज में “विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया जिसमें विद्यालय के समस्त स्टाफ व विद्याथियों सहित एक विशाल रैली निकाली।

इसके वाद स्लोगन,प्रश्नोतरी, भाषण व चित्रकला की प्रतियोगिता करवायी गई। जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को जल शक्ति विभाग व प्रधानाचार्य द्वारा इनाम वितरित किये।
इस मौके पर स्कूल के मोनाल क्लव, इकको कल्व और राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई द्वारा विद्याथियों व स्थानीय लोगों को जागरुक किया गया ।

