शाहपुर – नितिश पठानियां
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर रोटरी क्लब शाहपुर के सौजन्य से आज सामुदायिक भवन शाहपुर में नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों को रोटरी क्लब शाहपुर के अध्यक्ष अश्वनी धीमान व क्लब के रोटेरियन तथा इंटरेक्ट काँगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के छात्रों व शिक्षकों ने सफाई कर्मचारियों को हार पहनाकर, मिठाई फल तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ ही शाहपुर उपमण्डल से 80 के करीब कामगारों को सम्मानित किया गया।
रोटरी क्लब शाहपुर के अध्यक्ष अश्वनी धीमान ने कहा कि देश के भाग्य निर्माण में श्रमिक समाज की अहम भूमिका रहती है। किसी भी राष्ट्र को आर्थिक रूप से सशक्त और सुदृढ बनाने में मजदूर वर्ग जरूरी है। हमें इनका सम्मान करना चाहिए।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर रोटेरियन डॉक्टर श्रीकांत लगवाल, रोटेरियन अनूप बलौरिया, रोटेरियन पंचम कटोच,रोटेरियन मुकेश कुमार, रोटेरियन सर्वजीत शर्मा, रोटेरियन भूपेंद्र परमार, रोटेरियन नरेश लगवाल, प्रधानाचार्य द्रोणाचार्य कॉलेज प्रवीन कुमार शर्मा, शिलानी राणा सहित क्लब के सदस्य मौजूद रहे।

