ततवानी में बोले विधायक केवल सिंह पठानिया, लोगों को दी महाशिवरात्रि की बधाई
शाहपुर – नितिश पठानियां
महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने क्षेत्र की जनता को इस पर्व की बधाई दी। इसके पश्चात इन्होंने क्षेत्र के ऐतिहासिक प्राचीन मंदिर में अपनी धर्मपत्नी सुनंदा पठानिया सहित पूजा-अर्चना करके आशीर्वाद लिया।
ततवानी में मेला कमेटी द्वारा आयोजित खेलो के समापन पर विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक मंदिर में पूर्व की काँग्रेस सरकार ने 20 लाख खर्च करके इसका सौंदर्यीकरण किया है तथा जल्द ही रैत-ततवानी सडक़ का काम शुरू किया जाएगा व ततवानी को बस सुविधा दी जाएगी व तरमुड़ा, लंगाना, मोवा सडक़ बनाई जाएगी।
पठानिया ने कहा कि ततवानी ऐतिहासिक मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। साथ ही अन्य मंदिरों का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा उन्होंने ततवानी के विकास हेतु मेला कमेटी के साथ बैठक की, जिसमें योजनाएं बनाई गईं तथा उन्हें आश्वस्त किया कि जो भी मेरे से बन पाएगा, मैं करने को तैयार हूं।
एक अन्य कार्यक्रम में विधायक केवल सिंह पठानिया ने 42 मिल शिव मंदिर में शिवरात्रि के शुभ अबसर पर बागड़ू मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित जगराते में जाकर पूजा-अर्चना की।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर मेला कमेटी ततवानी प्रधान अजय कुमार उपप्रधान पंचायत सुरेश गुलेरिया, सुशील कुमार उपप्रधान मेला कमेटी, राहुल शर्मा यूथ कांग्रेस महासचिव, पंचायती राज कांग्रेस सगठन अध्यक्ष इकवाल सिंह मिंटा, प्यारे लाल, कीमत सिंह, वकील सिंह पूर्व उपप्रधान, हरिचंद शर्मा वार्ड सदस्य, रिटायर कानूनगो देशराज, नेक राज, कुलदीप सिंह, निशा देवी, उत्तम चौधरी बागड़ू व देशराज आदि स्थानीय जनता मौजूद रहीं।

