शाहपुर/पधर – अमित शर्मा
पंचायत पधर के गांव सरहंडी निवासी रुधो राम का रिहायशी मकान आया ख़तरे की चपेट में। पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने जानकारी दी है कि रुधो राम गांव वलदोआ सरहंडी के रिहायशी मकान के पास भारी भूस्खलन होने से रिहायशी मकान ख़तरे की चपेट में आने से रुधो राम का परिवार घर से वे घर हो गया है।

साधू राम राणा ने बताया कि रुधो राम बहुत ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखता और मेहनत मजदूरी से अपने परिवार का पालन पोषण करता है लेकिन अब रिहायशी मकान के भूस्खलन की चपेट में आने से रुधो राम केलिए सरकार की सहायता के बिना रिहायशी मकान बनाना असम्भव लग रहा है।
अतः सरकार एवं प्रशासन से रुधो राम ने गुहार लगाई है कि रिहायशी मकान बनाने केलिए सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए ताकि आगामी सर्दियों के मौसम से पूर्व परिवार के रहने लायक घर का निर्माण कार्य किया जा सके।

