राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

आज दिनांक 22/09/ 2022 को उपमंडल पशु चिकित्सालय चुवाडी पशुपालन विभाग द्वारा राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन नगर पंचायत चुवाडी के वार्ड नंबर 3 मे किया गया।

इस जागरूकता शिविर के दौरान वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश राणा, पशु चिकित्सा अधिकारी मदन गोपाल, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर साक्षी उपस्थित रहे। जागरूकता शिविर मैं लगभग 100 पशुपालकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

इस मौके पर डॉ राजेश राणा ने पशुपालन की भावी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा वर्तमान में चल रही लंमपी चमड़ी रोग के लक्ष्मणो वह उसके उपचार के बारे में जानकारी दी।

इस शिविर के दौरान पशुपालकों को स्टेशनरी और मिनरल मिक्सचर वितरित किया गया और चाय पानी और दोपहर के खाने की व्यवस्था भी की गई।

इस मौके पर नगर पंचायत चुवाडी की प्रधान कुसुम धीमान, डॉक्टर राजेश राणा, डॉक्टर मदन गोपाल, डॉक्टर साक्षी गौरव, ठाकुर हरविंदर सिंह, मनीष कुमार, मनीष ठाकुर, ब्रुक इंडिया से अजय चंवियाल उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...