रामपुर में पहाड़ी से टकराई कार, दो युवकों की दर्दनाक मौत

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

शिमला जिले के रामपुर उपमण्डल में नेशनल हाइवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक जख्मी है। यह हादसा सोमवार सुबह सात बजे हुआ जब एक कार पहाड़ी से टकरा गई। कार सवार तीन लोग दत्तनगर से नारकण्डा की तरफ़ जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक यह हादसा बेरा खड्ड के पास हुआ है, जहां कार एक मोड़ से गुजर रही थी।

जानकारी अनुसार हादसे का शिकार हुई कार (HP20G -1010) तेज गति से जा रही थी। इस दौरान अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार पहाड़ी की तरफ बड़े पत्थरों से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि कार के अंदर तीन लोग गंभीर रूप से घायल थे। इन्हें रामपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतकों की पहचान कार ड्राइवर व मालिक काकू सिंह (26) निवासी इंदौरा जिला कांगड़ा और शिमला जिला के कुमारसेन निवासी राजू (21) के रूप में हुई है। कार सवार तीसरा युवक अमर (21) घायल हुआ है और उसकी हालत खतरे से बाहर है। ये तीनों नेपाली मूल के थे और लंबे समय से हिमाचल में रह रहे थे।

डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा के बोल

डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं। घायल की हालत में सुधार है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...