रामपुर में जारू नाग मंदिर में भीषण आग, मंदिर पूरी तरह जलकर राख

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत शिमगा के शिकारी गांव में रविवार देर रात नव-निर्मित श्री जारू नाग मंदिर में आग लगने की घटना सामने आई। मंदिर पूरी तरह लकड़ी का बना हुआ था, जिससे आग तेजी से फैल गई और कुछ ही देर में पूरे मंदिर को अपनी चपेट में ले लिया।

स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत यह रही कि घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि मंदिर की पूरी संरचना जलकर राख हो गई है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

मंदिर क्षेत्र में इस घटना से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में गहरी निराशा है, क्योंकि श्री जारू नाग मंदिर स्थानीय लोगों की आस्था का केंद्र माना जाता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

CM सुक्खू ने मनाया 62वां जन्मदिन, काटा 62 किलो का केक; ड्रोन से हुई पुष्प वर्षा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

हिमाचल की महिलाओं को ₹1500 के लिए करना होगा यह काम, नए नियम हुए लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार की इन्दिरा गांधी प्यारी बहना...

हिमाचल में 52 लीटर दूध देने वाली ‘गाय’ और डेढ़ क्विंटल वजनी ‘बकरा’

हिमखबर डेस्क  राज्य स्तरीय नलवाड़ किसान मेले में इस बार...

ट्रक पर तिरपाल डालते समय करंट की चपेट में आया शख्स, मौके पर मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के नाहन के...