रानीताल की भंगवार पंचायत के गाँव में सड़क किनारे मिला महिला का शव

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसबाल

रानीताल पुलिस चौकी रानीताल के अंतर्गत पंचायत भंगवार के गांव सुक्का बाग मे शुक्रवार सुबह एक महिला का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला भंगवार निवासी संतोष कुमारी(54) पत्नी जयचंद बीती रात 7 बजे के करीब घर से कुछ सामान लेने बाजार गई थी लेकिन वापिस नहीं लौटी, कुछ देर इंतजार करने के बाद घर वालों ने उसे ढूंढना शुरू किया पर उसका कोई पता नहीं चल पाया शुक्रवार सुबह उसका दुपट्टा सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला जब पास जाकर देखा गया तो सड़क किनारे ही उस महिला का शव पड़ा हुआ था।

जिस जगह यह शव बरामद हुआ वह जगह उसके घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर ही थी इसकी सूचना तुरंत रानीताल चौकी में दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची वह घटना की छानबीन शुरू कर दी।

हरिपुर थाना से एस एच ओ सुशील कुमार व डीएसपी अंकित शर्मा ने भी घटनास्थल पर पहुँच कर घटना का जायज़ा लिया।

मृतक महिला के दो बेटे व एक बेटी है जिनमे से एक बेटे की पहले ही मृत्यु हो चुकी है तथा दूसरा धर्मशाला के एक निजी होटल में कार्यरत है, बेटी की शादी हो चुकी है।

डीएसपी अंकित शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा पुलिस द्वारा एक्सीडेंटल केस का मामला दर्ज किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मिसाइलों के बीच भारत को ‘राहत की गारंटी’! ईरान ने खोला होर्मुज, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

हिमखबर डेस्क ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी तनाव के 27वें दिन...

इजरायली हमले में ईरानी नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी की मौत

हिमखबर डेस्क इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने गुरुवार को...

हिमाचल सरकार का फैसला: त्रियुंड में अब कैंपिंग और ट्रैकिंग पर देना होगा शुल्क, लागू हुए नए नियम

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध...

विधानसभा में चूक, ODI लिस्ट में गलती से डाल दिया अधिकारी का नाम

हिमखबर डेस्क संदिग्ध सत्यनिष्ठा यानी आफिसर ऑन डाउटफुल इंटीग्रिटी वाले...