रात को कांगड़ा बस स्टैंड के अंदर नहीं पहुंच रही बसें, यात्री यहां-वहां भटकने को मजबूर

--Advertisement--

बस अड्डा के भीतर काउंटर पर न लगने से यात्रियों को झेलनी पड़ रही दिक्कतें, घंटों इंतजार में बैठे यात्री यहां-वहां भटकने को मजबूर

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

रात्रि बसें कांगड़ा में बस अड्डा के भीतर काउंटर पर न लगने की वजह से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। दरअसल रात को अधिकांश बसों के ड्राइवर बसें बस अड्डे के भीतर लाना अपनी जिम्मेदारी नहीं समझते। ऐसे में बस लेने के लिए घंटों इंतजार में बैठे यात्री इधर से उधर भटकते हैं।

बसें बस अड्डे के बाहर से ही अपने गंतव्य की ओर रवाना हो जाती हैं और यात्री मन-मसोसकर रह जाते हैं। ऐसे में हिमाचल पथ परिवहन निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

दूसरा जिला कांगड़ा के कैपिटल धर्मशाला के लिए रात्रि 9:15 पर शिमला धर्मशाला उसके बाद 1:30 पर कालका-धर्मशाला बस सेवा है। इस बीच अगर धर्मशाला के लिए बस सेवा है। किसी ने बस लेनी हो, तो उन्हें कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। लिहाजा महंगी टैक्सी पर विवश होना पड़ता है।

वहीं, रात्रि पांच घंटे के बीच में जो दो बस सेवा हैं, वह भी बस अड्डा के भीतर नहीं आती और बाहर से ही रवाना हो जाती हैं। बस अड्डा परिसर के भीतर जो रोशनी वाला क्षेत्र है, वही लोग बसों का इंतजार करने के लिए बैठे रहते हैं, लेकिन बसें बाहर से निकल जाती हैं।

अगर किसी सवारी को पता लग जाए कि बस बाहर से मिलनी है, तो वह घंटों सडक़ पर खड़ा रहता है, क्योंकि सडक़ किनारे बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है, वे उसकी मजबूरी बन जाती है। ऐसे में महिलाओं और बच्चों के साथ सवारियों को भारी मशक्कत करनी पड़ती है।

लोग सवाल उठाते हैं कि आखिर जिला कांगड़ा की कैपिटल से हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा कांगड़ा से क्यों कट जाती है। वह कहते हैं कि धर्मशाला के लिए स्थायी रूप से रात्रि बस सेवा होनी चाहिए, लेकिन इसके लिए कोई भी मुकम्मल इंतजाम नहीं है।

सवारियां अंदर और बाहर से जा रही बसें

सवारियां बस अड्डा के भीतर काउंटर पर इंतजार कर रही होती हैं और बसें बाहर से ही चली जाती है। लोगों का कहना है कि इस मुसीबत की वजह से उन्हें भारी परेशानी झेलनी पड़ती है ।

बस अड्डा परिसर के भीतर हालांकि लाइट की व्यवस्था है, लेकिन अधिकांश इलाके में अंधेरा छाया रहता है। बाहरी प्रांगण में कोई भी लाइट की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में कोई अनहोनी यहां हो सकती है।

परिवहन निगम के महाप्रबंधक पंकज चड्डा के बोल

हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक धर्मशाला पंकज चड्डा का कहना है कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जो रात्रि दो बसें धर्मशाला के लिए जाती हैं, वह बस अड्डा के भीतर होकर जाएं। अगर धर्मशाला के लिए और सेवाएं चालू करने की डिमांड आती है, तो वह भी चालू की जा सकती हैं। इसके लिए उच्च अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दर्दनाक हादसा, सड़क धंसने से 300 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप; एक युवक की मौत

चम्बा - भूषण गुरुंग चंबा जिले के भरमौर के थल्ला...

सात से पहले आएगा पंचायत रोस्टर, एक सप्ताह तक चुनाव आचार संहिता लगने का अनुमान

हिमखबर डेस्क हिमाचल में पंचायती राज चुनाव के लिए अब...