राज्य स्तर खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ नगाली के दो छात्रों का चयन।
चम्बा – भूषण गूरूंग
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगाली के दो छात्रों का चयन राज्य स्तर की खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
बारहवीं कक्षा के छात्र अरूण का बेडमिंटन के लिए और पंकज का कबड्डी के लिए चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता सत्रह अक्टूबर से रोहडू शिमला में आयोजित होगी।
दोनों छात्रों ज़िला स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर चयनित हुए हैं। इस समाचार से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
प्रधानाचार्य जगजीत आज़ाद ने दोनों छात्रों को बधाई दी है और राज्य स्तर के मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दी हैं। इस जीत के लिए उन्होंने विद्यालय के DPE अविनेश टंडन के प्रयासों को खास श्रेय दिया है।

वहीं कबड्डी कोच विरेंद्र सभी अध्यापकों और स्टाफ के सदस्यों को अथक प्रयासों को भी श्रेय देते हुए दोनों छात्रों की मेहनत की सराहना की है।

