बस सुविधा की उम्मीद जगने से ग्रामीणों में खुशी की लहर, विधायक को कहा थैंक्स
शाहपुर – नितिश पठानियां
राजोल अंसुई की जनता की बर्षो से आ रही बस की मांग को बिधायक केवल सिंह पठानिया ने उप मंडल अधिकारी शाहपुर करतार चंद, लोकनिर्माण बिभाग एकसईएन एस०एस०डडवाल, पथ परिबहन निगम आर एम साहिल कपूर सहित अन्य अधिकारियों के साथ राजोल से चढ़ी तक स्थानीय जनता ने बस में बैठ कर सड़क का किया नरीक्षण ।
अंसुई की जनता के अंसुई में बस देख कर चेहरे खिल उठे। उन्होंने बस में हमारा बिधायक कैसा हो केवल पठानिया जैसा हो, केवल पठानिया जिंदाबाद के नारों से बस में सफर किया।
पठानिया ने कहा कि राजोल अंसुई की जनता की बर्षो की मांग को देखते हुए आज बस चला कर सड़क का निरीक्षण किया। जिमसे लोकनिर्माण बिभाग के एक्सईएन एस०एस०डडवाल, उप मंडल अधिकारी शाहपुर करतार चंद, आर एम एचआरटीसी धर्मशाला, लोकनिर्माण बिभाग एस डी ओ विवेक कालिया साथ रहे।
केवल पठानिया ने कहा कि उक्त रोड पर बस चल सकती है या अभी इसमें कोई कमी है यह देखने के लिए फिलहाल ट्रायल लिया जा रहा है। इसके पश्चात हिमाचल प्रदेश रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन सभी मांगों को पूरा करने के बाद यहां बस चलाई जाएगी, जिसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा ट्रांसपोर्ट मंत्री से वार्ता की जाएगी।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर नवनियुक्त बीओडी सदस्य पथ परिबहन निगम विवेक राणा, आईएमसी शाहपुर सदस्य प्रदीप बलोरिया, डाक्टर यशपाल, सुदर्शन कटोच पूर्व उपप्रधान, किशोरी लाल, खेमराज पप्पी आदि गणमान्य स्थानीय जनता मोजूद थी।

