रम्या चौहान ने संभाला लोकपाल-मनरेगा का पदभार

--Advertisement--

हिमाचल प्रशासनिक सेवा की सेवानिवृत अधिकारी हैं रम्या चौहान।

चंबा, 20 जून – भूषण गुरूंग 

हिमाचल प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारी रम्या चौहान ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के अंतर्गत ज़िला चंबा में लोकपाल (ओम्बुड्सपर्सन) का पदभार ग्रहण किया है।

रम्या चौहान ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात बताया कि मनरेगा के कार्यों में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। साथ में

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के अंतर्गत आने वाली शिकायतों की निष्पक्ष जांच और त्वरित निवारण उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने कहा कि मनरेगा से संबंधित कार्यों में अनियमितताएँ पाए जाने की अवस्था में निर्धारित नियमों के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित बनाई जाएगी।

उल्लेखनीय है कि रम्या चौहान ने सेवानिवृत्ति से पूर्व हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रशासनिक पदों पर कार्य करते हुए अपनी कर्तव्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं जनहितकारी निर्णयों के माध्यम से अनेक सराहनीय कार्य किए हैं।

लोकपाल के रूप में उनकी नियुक्ति से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे मनरेगा कार्यों की निगरानी और सामाजिक लेखापरीक्षा की प्रक्रिया को बल मिलेगा।

उन्होंने ने पंचायती राज प्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा जताई है ताकि जनहित में कार्यों का प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...