योग दिवस की पूर्व संध्या पर शर्मसार घटना, शिष्या से दुराचार पर ‘योग शिक्षक’ गिरफ्तार, ये है मामला

--Advertisement--

विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर शहर में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।

सोलन – रजनीश ठाकुर

विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर शहर में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पुलिस ने तकरीबन 30 साल के योग शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को वीरवार तक का पुलिस रिमांड भी मिला है। पीड़िता शिमला की रहने वाली बताई गई है।

बीती शाम पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि योग सिखाने के बहाने आरोपी द्वारा अनुचित तरीके से अंगों को छुआ जाता था। एक मर्तबा अकादमी के हॉल में दुराचार को भी अंजाम दिया।

मामला दर्ज करने के तुरंत बाद ही पुलिस ने योग शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा के नेतृत्व में पुलिस ने दुराचार के घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। इसी बीच पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल भी करवाया है।

बता दें कि एक अरसे से खुंडीधार क्षेत्र में ओरापी हैप्पी वर्मा द्वारा योग अकादमी का संचालन किया जा रहा है। पीड़िता की उम्र 20 से 22 साल के बीच बताई गई है, जबकि आरोपी की उम्र 30 के आसपास होने की जानकारी है।

उधर, सोलन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने कहा कि आईपीसी की धारा-376 व 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया गया। वीरवार तक पुलिस रिमांड मिला है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...