युवाओं में अच्छी पकड़ रखने वाले शाहपुर के तेजतर्रार विधायक केवल सिंह पठानियां को बनाया जाए मंत्री – राणा

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां 

पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं जिला कांगड़ा 20 सूत्रीय कार्यक्रम कमेटी के सदस्य साधू राम राणा ने हिमाचल मंत्रिमंडल में विस्तार को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में युवाओं को जोड़ने की दृष्टि से युवाओं में पैठ रखने वाले शाहपुर के तेज तर्रार विधायक केवल सिंह पठानियां को मंत्री बनाया जाए।

उन्होंने केवल सिंह पठानियां को मंत्री बनाने की पैरवी करते हुए कहा कि केवल सिंह पठानियां कांग्रेस पार्टी में कांगड़ा से एक मात्र युवा नेता होने के साथ – साथ तेजतर्रार और झुझारू प्रवृत्ति का जज्बा भी रखते हैं।

इस कारण पठानियां की युवाओं में अच्छी पैठ बनी होने के एवज़ में यदि केवल पठानियां को सरकार में मंत्री पद से नवाजा जाता है, तो कांगड़ा सहित पूरे हिमाचल के युवाओं का झुकाव कांग्रेस की ओर बढ़ता हुआ दिखाई देगा।

राणा ने कहा कि केवल सिंह पठानियां को मंत्री बनाने से जहां कांग्रेस पार्टी के कुनबे में इजाफा होगा, वहीं अगले साल होने वाले पंचायत चुनावों में भी कांग्रेस पार्टी को भारी लाभ मिल सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...