युवती ने गटक ली ड्रग्ज, पुलिस ले गई अस्पताल, एंडोस्कोपी कर पेट से निकाल डाली हेरोइन

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

सूबे में युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आ रही है और पुलिस से बचकर ड्रग्स के सेवन के नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। गुरुवार को एक ऐसा अनोखा मामला राजधानी शिमला में सामने आया है।

दरअसल, शातिर युवती ने पुलिस को देखकर हेरोइन निगल लिया था। पुलिस आरोपी युवती को अस्पताल ले गई। वहां उसका मेडिकल करवाया गया। इसके बाद एंडोस्कोपी की मदद से डॉक्टरों ने पेट से चिट्टा बाहर निकाल लिया। मामला शिमला शहर के ढली थाना क्षेत्र का है।

मामले के अनुसार पुलिस ने सुबह लगभग 8 बजे सुरंग के पास गश्त के दौरान एक वाहन (HP64 ए-7756) को जांच के लिए रोका। वाहन में चार युवक और 26 वर्षीय युवती सवार थे। इनमें युवती के अलावा अर्की निवासी मुकुल शर्मा (23), ठियोग निवासी हैप्पी चंदेल (27), सौरव पंवर (24), जुन्गा निवासी हर्ष (22) और बैठे थे।

पुलिस चेकिंग के दौरान आरोपी युवती ने अपनी जेब से एक छोटा पॉलिथीन पैकेट निकालकर मुंह में डाला और कार में रखी बोतल से पानी पी लिया और उसे निगल लिया। पूछताछ करने पर कार सवार युवकों ने बताया कि युवती ने चिट्टा/हेरोइन निगल ली है।

उसकी मेडिकल जांच की गई और आईजीएमसी में एंडोस्कोपी द्वारा उसके द्वारा निगले गए पदार्थ को निकाला गया। जिसका वजन करने पर 7.60 ग्राम चिट्टा/हेरोइन पाया गया।

बता दें कि यह राज्य में अपनी तरह का अनोखा मामला है, जहां एक आरोपी लड़की ने मादक पदार्थ निगल लिया और बाद में डॉक्टरों द्वारा एंडोस्कोपी के जरिए उसे बाहर निकाला गया। बहरहाल सूबे में इस तरह का यह पहला केस माना जा रहा है, जहां युवती ने हेरोइन ही गटक ली हो।

एसपी शिमला संजीव गांधी के बोल

एसपी शिमला संजीव गांधी ने पुष्टि करते हुए बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन्हें कोर्ट ने शुक्रवार तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। वाहन को जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...