मेडिकल कॉलेज नेरचौक में प्रशिक्षु छात्र ने फंदा लगा दी जान

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या                                                                                

मंडी स्थित नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से दुखद खबर सामने आई है। बता दें कि एक 22 वर्षीय प्रशिक्षु छात्र ने देर रात अपने होस्टल के कमरे में फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। मृतक की पहचान राजस्थान के जयपुर निवासी 22 वर्षिय विजय उदेनिया पुत्र मोहनलाल उदेनिया गांव उदयपुरिया हरमाड़ा घाटी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, छात्र नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के तीसरे सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा था। मेडिकल कॉलेज में पुलिस सहायता कक्ष में तैनात पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरु कर दी है।

बता दें की विजय पिछले दो- तीन माह से पढ़ाई पर कम ध्यान दे रहा था और किसी से ज्यादा बात भी नहीं करता था।पुलिस द्वारा जांच की जा रही है कि आखिर विजय ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...