मुख्यमंत्री ने राज्य के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में विकास के लगाए नए पंख

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां 

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने कहा कि वर्तमान सरकार तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खु ने राज्य के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में विकास के नए पंख लगाए हैं।

मंगलवार को धर्मशाला में प्रेस वार्ता में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने कहा कि कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के संकल्प को पूरा करते हुए कांगड़ा जिले के वनखंडी में दुर्गेश अरण्य वन्य प्राणी उद्यान का कार्य आरंभ करवाया है।

इस परियोजना के प्रथम चरण का कार्य दिसम्बर, 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस उद्यान में विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी और कांगड़ा जिले में पर्यटन का मुख्य आकर्षण का मुख्य केन्द्र बनेगा।

इसके साथ ही पर्यटन विकास निगम का कार्यालय शिमला से धर्मशाला स्थानांतरित किया गया है। उन्होंने कहा कि गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए भी वर्तमान सरकार ने पहल की है तथा इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

वन्य विभाग के वन्य जीव विंग के कार्यालय को भी कांगड़ा जिला में स्थानांतरित किया गया है जबकि रेरा के कार्यालय को भी धर्मशाला में स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि गोबिंदसागर की तर्ज पर कांगड़ा जिला के पौंग बांध में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए महत्वाकांक्षी निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में ही विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर बनाने की पहल की गई है।

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने कहा कि स्वरोजगार तथा रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में भी कांगड़ा जिला के लिए कई सौगातें मुख्यमत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खु ने दी हैं।

उन्होंने कहा कि इंदौरा में 220 करोड़ की लागत से पेप्सी द्वारा निर्मित उद्योग में सैकड़ों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे वहीं धर्मशाला के ढगवार में 250 करोड़ की लागत से मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट का शिलान्यास भी किया गया इससे करीब 35000 पशु पालकों को लाभ मिलेगा।

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने कहा कि कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में कांगड़ा जिला का विकास सुनिश्चित हुआ है। इससे पहले भी कांग्रेस सरकार में ही कांगड़ा को डिवीजनल कमीशनर का कार्यालय, विधानसभा भवन जैसे ऐतिहासिक सौगतें दी गई हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में विधायक को अपनी नेम प्लेट लगाने की लगी होड़ 

पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता सरवीन चौधरी ने कालियाड़ा...

हिमाचल: सेना में शामिल हुए 400 अग्निवीर, देश की सेवा करने की खाई सौगंध; यहां मिला कठोर सैन्य प्रशिक्षण

हिमखबर डेस्क  14 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर सुबाथू में प्रशिक्षण के...

HAS की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, पर्सनैलिटी टैस्ट के लिए इन 71 अभ्यर्थियाें ने किया क्वालीफाई

शिमला - नितिश पठानियां  हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त (एचएएस)...

असिस्टैंट प्रोफैसर के पर्सनैलिटी टैस्ट के परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य शिक्षा...