मिनी सचिवालय जयसिंहपुर का विधायक रविंद्र धीमान ने किया लोकार्पण

--Advertisement--

Image

मिनी सचिवालय जयसिंहपुर में 30 लाख से नवनिर्मित तहसील भवन का आज जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान ने विधिवत लोकार्पण किया। पहले तहसील कार्यलय बस स्टैंड के पास था तो उपमंडल अधिकारी का कार्यलय करीव आधा किलोमीटर की दूरी पर था।

व्यूरो, रिपोर्ट

मिनी सचिवालय जयसिंहपुर में 30 लाख से नवनिर्मित तहसील भवन का आज जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान ने विधिवत लोकार्पण किया। पहले तहसील कार्यलय बस स्टैंड के पास था तो उपमंडल अधिकारी का कार्यलय करीव आधा किलोमीटर की दूरी पर था। अब एक ही छत के नीचे दोनों कार्यलय आने से जहां लोगों को सुविधा मिलेगी वहीं बक़ीलों का काम भी आसान हो जाएगा।

इस मौके पर विधायक ने कहा कि जयसिंहपुर क्षेत्र के लिए पानी की योजना के सुधारीकरण के लिए 2.87 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। भविष्य में यहां पानी की किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होगी। इसके लिए विभाग को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि जो वायदे उन्होंने अपने घोषणापत्र में किये थे उन में अधिकांश को पूरा किया गया है और शेष बचे कार्यों को आने वाले एक साल तक पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 15 जुलाई को उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर विभागीय अधिकारियों से समीक्षा बैठक करेंगे जिसमे विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ महीनों में यहां डीएसपी कार्यलय व सब जज कोर्ट भी काम करना शुरू कर देंगे।

इस मौके पर उपमंडल अधिकारी पवन शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता आर के धीमान, ब्लॉक समिति अध्यक्ष कुलवंत राणा, मंडल अध्यक्ष रामरतन शर्मा, एसडीओ संसार ठाकुर , जिला परिषद सदस्य संजीव ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति व अधिकारी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...