मिंजर मेला: भगवान लक्ष्मी नाथ और भगवान रघुवीर को मिंजर अर्पित करने के साथ आरंभ हुआ

--Advertisement--

Image

चंबा, भूषण गुरूंग

जनपद का ऐतिहासिक एवं अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को भगवान लक्ष्मी नाथ और भगवान रघुवीर को मिंजर अर्पित करने के साथ ही आरंभ हो गया।

इस मौके पर नगर परिषद कार्यालय चंबा से एक भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई । जोकि मुख्य बाजार से होती हुई लक्ष्मीनाथ मंदिर और पिंक पैलेस स्थित भगवान रघुवीर और हरि राय मंदिर में मिंजर अर्पित करने के बाद वापिस ऐतिहासिक चौगान पहुंची।

भगवान रघुवीर को मिंजर अर्पित करने की रसम मिर्जा परिवार के वरिष्ठ सदस्य एजाज मिर्जा ने अदा की। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैयर ने एजाज मिर्जा को शॉल व टोपी पहना कर सम्मानित भी किया।

चौगान में मिंजर ध्वज फहराने के साथ पारंपरिक कुंजडी मल्हार का गायन किया गया। शोभायात्रा में सदर विधायक पवन नैयर, उपायुक्त चंबा डीसी राणा, एसडीम सदर नवीन तंवर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के चलते इस बार भी मिंजर मेला रस्म अदायगी के तौर पर ही मनाया जा रहा है। मेले के दौरान व्यापारिक, सांस्कृतिक व खेलकूद गतिविधियों का आयोजन नहीं होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गपां दा बनाना कड़ाह त घियो कजो घट पाना : त्रिलोक कपूर

हिमखबर डेस्क  भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने सुक्खू...

मानवता को झकझोरने वाली घटना: जन्म के चंद घंटों बाद नवजात को अस्पताल में छोड़ माता-पिता फरार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में झकझोर...

निशु सूद बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल, चटनी और अचार से प्रतिमाह कमा रहीं 60 हजार का शुद्ध मुनाफा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता...